महाराष्ट्र (Maharashtra ) में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर(Speaker Rahul Narwekar)ने उनके समेत गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से मना कर दिया। यानी एकनाथ शिंदे समेत सभी 16 विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी।
बता दें कि महाराष्ट्र में करीब डेढ़ साल पहले शिवसेना में बगावत हुई थी, जिसके बाद शिवसेना के उद्धव गुट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके गुट 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
बुधवार शाम को विधानसभा में 1200 पेजों के फैसले के मुख्य बिंदुओं को पढ़ते हुए उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 37 विधायक हैं। उनके नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है। चुनाव आयोग ने भी यही फैसला दिया था।स्पीकर का फैसला ऐसे समय में आया है, जब कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव होने हैं और साल के आखिर में महाराष्ट्र विधानसभा के भी चुनाव होने वाले हैं।
विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Speaker Rahul Narwekar)ने साफ किया है कि शिंदे को नेता पद से हटाने का फैसला शिवसेना की तत्कालीन ‘पार्टी कार्यकारिणी कर सकती थी।’ उनके फैसले में कहा गया है कि पाटी टूटने के समय शिंदे के पास 37 विधायकों का बहुमत था, इसलिए उनकी पार्टी ही असली शिवसेना है। स्पीकर ने उद्धव गुट की दलील खारिज करते हुए शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से भी इनकार कर दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अपने फैसले में कहा कि एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार उद्धव ठाकरे के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास शिवसेना के किसी भी सदस्य को हटाने का अधिकार नहीं है।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता है, क्योंकि यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार मैंने वैध संविधान के रूप में शिवसेना के 1999 के संविधान को ध्यान में रखा है।
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने कहा कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग के फैसले को ध्यान में रखा है।
दरअसल, शिवसेना पार्टी पर दावे की लड़ाई में उद्धव ठाकरे की यह लगातार ‘तीसरी’ हार है। पहले चुनाव आयोग ने सीएम शिंदे गुट की पार्टी को असली शिवसेना माना था और उसे पार्टी का आधिकारिक चुनाव निशान भी आवंटित कर दिया था। उद्धव को दूसरा झटका तब लगा था, जब सुप्रीम कोर्ट ने सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को संवैधानिक करार दिया था। अब स्पीकर राहुल नार्वेकर (Speaker Rahul Narwekar) ने यह कहकर कि एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाने का अधिकार उद्धव के पास नहीं था और उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता, तो यह उनकी तीसरी हार है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?