गुजरात ( Gujarat) के वड़ोदरा ( Vadodara ) की हरणी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई। वड़ोदरा पुलिस ने बताया कि हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 14 बच्चे और दो शिक्षक शामिल हैं। नाव में 27 बच्चे सवार थे, जोकि पिकनिक मनाने जा रहे थे। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 शिक्षक को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुर्घटना पर शोक जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, वडोदरा( Vadodara ) के न्यू सनराइज स्कूल के 23 बच्चे और 4 शिक्षक पिकनिक मनाने के लिए हरणी झील गए थे। लोगों का कहना है कि सेल्फी लेने के लिए सभी बच्चे और शिक्षक नाव में एक ओर पहुंच गए। इससे नाव बेकाबू होकर पलट गई। नाव में सवार बच्चे और शिक्षकों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। उनकी आवाज सुनकल आस-पास के लोग बचाने के लिए दौड़े। जब तक बचाव और राहत टीमें वहां पहुंची तब तक कई बच्चों को बचाया जा चुका था। बचाव और राहत कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) और फायर ब्रिगेड के साथ ही अन्य एजेंसियों को भी लगाया गया।
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने भी इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव झील में पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बच्चों को खोजने में लगे हैं। वहीं, वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा कि स्कूली छात्रों यहां पिकनिक मनाने आए थे। दोपहर में जब वे नाव पर सवार होकर हरनी झील में थे तभी वह पलट गई। अग्निशमन विभाग ने अब तक सात छात्रों को बचा लिया है, जबकि लापता छात्रों की तलाश जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं वडोदरा ( Vadodara )की हरणी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की और हर घायल को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा के हरणी लेक में हुई नाव दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वडोदरा कलेक्टर को जांच सौंपी गई है। उन्हें 10 दिन में जांच करके डिटेल रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है।
#WATCH | Gujarat: A boat carrying children capsized in Vadodara’s Harni Motnath Lake. Rescue operations underway. pic.twitter.com/gC07EROBkh
— ANI (@ANI) January 18, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?