छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह बदमाश ने मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई ) पर बोलेरो चढ़ा दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बदमाश पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भाग रहा था। पुलिस ने चेकपॉइंट लगाकर उसे पकड़ना चाहा। ऐसी ने बोलेरो के सामने आकर रुकने को कहा, लेकिन आरोपी स्पीड कम करने की जगह बोलेरो चढ़ाते हुए ले गया।
मध्यप्रदेश पुलिस( MP Police ) के एएसआई नरेश शर्मा (52) छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाने में तैनात थे। एसपी विनायक वर्मा के मुताबिक,एएसआई को डायल-100 के जरिए सूचना मिली थी कि बोलेरो ड्राइवर परासिया में न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है। पंप पर भी उसने किसी को चोट पहुंचाई है।
आरोपी बोलेरो ड्राइवर ने न्यूटन घाट पर भी कुछ लोगों को टक्कर मारी। कुआंबादला का टोल तोड़ा। देलाखारी में एक गाय को टक्कर मारने के बाद यहां के पुलिस स्टाफ से टकराने से बचा। इसके बाद माहुलझिर आकर एएसआई को रौंद दिया। आगे जाकर बोलेरो पलटा दी।
पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बताया कि आरोपी ने बोलेरो का डीजल टैंक फुल कराया। पैसे मांगे तो गाली-गलौज करने लगा और गाड़ी भगा ले गया। हमने बाइक से पीछा किया तो आरोपी ने हमें कट मार दिया। हम गिरकर घायल हो गए।
थाने के सामने एएसआई चेकपॉइंट लगाकर बोलेरो को रोकने के लिए खड़े हो गए। चेकपॉइंट देखते ही आरोपी ड्राइवर ने बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी। एएसआई को रौंदते हुए भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे 60 किलोमीटर दूर से पकड़ा। इधर, गंभीर हालत में एएसआई को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) की पुलिस की माने तो आरोपी कार चालक नशे की हालत में था। उसने काफी तेज गति से कर चलते हुए पुलिसकर्मी को इस कदर टक्कर मारी की नाक और सर में गंभीर चोट आ गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।एएसआई नरसिंहपुर जिले के सिंगपुर गांव के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले छिंदवाड़ा तबादला हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?