पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ( Manipur ) में जातीय हिंसा के बीच पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। बिष्णुपुर जिले के बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निंगथौखोंग खा खुनौ में गुरुवार शाम करीब 4 बजे हथियारबंद लोगों ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान ओइनम बामोनजाओ, उनके बेटे ओइनम मैनिटोम्बा और थियाम सोमेन के रूप में हुई है। सभी निंगथौखॉन्ग खा कुनोउ के निवासी थे।
मणिपुर ( Manipur ) पुलिस ने गुरुवार 18 जनवरी को बताया उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले में ओइनम बमोलजाओ (61) और उनके बेटे ओइनम मैनिटोम्बा (35) को मार डाला। साथ ही उसी जिले के स्वयंसेवक थियाम सोमेन (54) की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इन हत्याओं के बाद राज्य के दक्षिणी भाग में निंगथौखोंग बाजार और उसके आसपास तनाव व्याप्त हो गया। इसी तरह बुधवार रात करीब 11 बजे इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप में हुए हमले में 26 वर्षीय मैतेई ‘ग्राम रक्षा स्वयंसेवक’ की मौत हो गई, जिसकी पहचान ताखेललंबम मनोरंजनन के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार से राज्य के अलग-अलग जिलों में हिंसा की घटनाओं में दो पुलिस कमांडो सहित सात लोग मारे जा चुके हैं। पिछले साल मई से मणिपुर ( Manipur ) में जातीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में अब तक 180 से अधिक मारे जा चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?