आगरा (Agra ) में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार मोड़ पर बेकाबू होकर नहर में गिर गई। कार में 6 युवक थे। कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उनको अस्पताल भेजा गया। हालांकि इस दौरान चार युवकों की मौत हो चुकी थी। दो घायल युवकों का इलाज जारी है।
शमसाबाद क्षेत्र के युवक आगरा (Agra ) में शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग अर्टिगा कार में थे। ताजगंज के दिगनेर के पास कार बेकाबू हो गई। कार की रफ्तार तेज थी। इस वजह से मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। सीधे कार नहर में जा गिरी।
शुक्रवार देर शाम जितेंद्र पुत्र विकल सिंह उम्र 32 साल, शैलेश पुत्र भूरीसिंह उम्र 30 वर्ष, विनोद कुमार पुत्र तुकमान सिंह, योगेश पुत्र पप्पू निवासी गण गढ़ी मोहनलाल शमसाबाद नवांमील मे एक शादी समारोह में दावत खाने के लिए गए हुए थे। वापसी में नगलानाथू के पास नहर मे कार गिर गई।
कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे। हादसे की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार के शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। युवकों को जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों नें बताया कार में फंसे युवकों द्वारा खुद भी अपने बचाव के लिए हाथ-पैर मारे जा रहे थे। बदहवास दिखाई दे रहे युवक अंदर से कार का शीशा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। अंदर पानी भरा होने के कारण कुछ मिनट में ही वह अचेत हो गए। ठंड में पानी के अंदर ग्रामीणों को भी बचाव में कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र की मौत हो गई है। योगेश की हालत गंभीर है। ICU में उसका इलाज चल रहा है। आदित्य की हालत स्थिर है। सभी शमसाबाद के गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले हैं। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं।
आगरा (Agra ) डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?