प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) दौरे पर हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान में जुटे पीएम मोदी ने रामेश्वरम में कई नदियों के तीर्थ से लाए गए जल से स्नान किया। उन्होंने रामेश्वरम के समुद्र में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। प्रधानमंत्री ने समुद्र में पवित्र स्नान के बाद गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र और तीर्थ के जल से भी विशेष स्नान किया।
स्नान के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में विशेष पूजा भी की। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रामनाथस्वामी हैं, जिन्हें भगवान शिव का एक रूप माना जाता है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में जिस मुख्य शिवलिंग की पूजा होती है, इसकी स्थापना और पूजा खुद भगवान श्रीराम और माता सीता ने की थी। रामेश्वरम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक गिना जाता है। इसे हिंदू धर्म के चार धामों में से एक माना जाता है। इसके अलावा बद्रीनाथ, द्वारका और जगन्नाथ पुरी को भी चार धाम में गिना जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में जाने वाले पहले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई फिर भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। यहां उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में हिस्सा लिया।
श्री रंगनाथस्वामी और रामेश्वरम मंदिर भगवान राम के जीवन से जुड़े हैं। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री उन मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं, जिनका रामायण में जिक्र है।
21 जनवरी को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) धनुषकोडि के कोदंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वे धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। यह मंदिर, श्री कोदंडाराम स्वामी को समर्पित है।
कोदंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह जगह है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
Prayed at the Arulmigu Ramanathaswamy Temple for the good health and well-being of 140 crore Indians. pic.twitter.com/mfd3yu4kUx
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?