अयोध्या( Ayodhya ) में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के बीच रामभक्तों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सितारे-अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की तरफ से मिला है। इनका गाना ‘हमारे राम आए हैं’ ( ‘Humare Ram Aaye Hai’ ) आज रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है।
सुनील लहरी ने गाने’हमारे राम आए हैं’ ( ‘Humare Ram Aaye Hai’ ) के रिलीज की जानकारी आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘सभी भारतवासियों को प्रभु की घर वापसी की हार्दिक बधाई, जय सियाराम’। बताते चलें कि तीनों सितारों ने अयोध्या में इस गाने की शूटिंग की। कई दिनों से वे अयोध्या में हैं और आज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित है।
‘हमारे राम आए हैं’ ( ‘Humare Ram Aaye Hai’ ) गाने के बोल अभिषेक ठाकुर ने लिखे हैं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।‘हमारे राम आए हैं’ गाने में धारावाहिक ‘रामायण’ की भी झलक देखने को मिल रही है।रामानंद सागर द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत