हरियाणा (Haryana ) के भिवानी (Bhiwani )में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामलीला मंच के दौरान हनुमान का रोल निभा रहे कलाकार ने सोमवार को मंच पर ही श्रीराम के चरणों में दम तोड़ दिया।
भिवानी (Bhiwani )में 25 साल से हनुमान का किरदार निभाते आ रहे जेई हरीश की हृदयाघात से मौत हो गई।जब पैरों में गिरे हनुमान बने कलाकार नहीं हटे तो राम बने बच्चे ने उन्हें सीधा किया। तब सबको पता चला कि शायद उन्हें कोई अटैक आया है।
जहां एक ओर अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा चल रही थी वहीं दूसरी ओर हरियाणा के भिवानी (Bhiwani )शहर के जवाहर चौक क्षेत्र में ‘हनुमान’ ने भगवान राम के चरणों में प्राण त्याग दिए। भिवानी की न्यू बासकीनाथ रामलीला कमेटी के सदस्य हरीश कुमार जेई को सोमवार को हनुमान का किरदार निभाते समय अचानक ही हृदयाघात हो गया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वह मंचन के दौरान श्रीराम के चरणों में झुके लेकिन खड़े नहीं हो पाए। जब उन्हें हरीश के बेसुध होने का पता चला तो वे उन्हें भिवानी (Bhiwani ) के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना सोमवार दोपहर की है। जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे। जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए।
हनुमान बने कलाकार की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली खुशी! #haryana #bhiwani #LatestNews pic.twitter.com/BY7mVwrydx
— The Samachar Live (@TheSamacharlive) January 22, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत