उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मंगलवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। दूधा मोहल्ला, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय मेरिट में दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर हैं।
यूपीपीएससी चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं (33.46 फीसदी) हैं। पीसीएस-2023 (PCS -2023) की टॉप टेन मेरिट में आठ पुरुष एवं दो महिला और टॉप 20 मेरिट में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं शामिल हैं। महिला वर्ग में मेरठ की शुभि गुप्ता अव्वल हैं, जबकि मेरिट में उन्हें सातवां स्थान मिला है। 19 प्रकार के पदों के लिए 251 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। आयोग ने आठ माह नौ दिन में परिणाम देकर नया कीर्तिमान बनाया है।
चयनितों में ओबीसी श्रेणी के 77, एससी श्रेणी के 55 और एसटी श्रेणी के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद यानी दो पद संगत श्रेणी में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। आयोग ने इन दोनों पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।
पीसीएस-2023 (PCS -2023)की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को हुई थी, जिसके लिए 565459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 345022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 26 जून 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें 4047 अभ्यर्थियाें को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई पीसीएस-2023 (PCS -2023) मुख्य परीक्षा में 3658 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू आठ से 12 जनवरी तक आयोजित किए गए और आयोग ने इंटरव्यू के बाद 11वें दिन अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
टापर्स सूची
1. सिद्धार्थ गुप्ता, देवबंद
2. प्रेम शंकर पांडेय, प्रयागराज
3. सात्विक श्रीवास्तव, हरदोई
4. शिव प्रताप, मैनपुरी
5. मनोज कुमार भारती, बहराइच
6. पवन पटेल, चित्रकूट
7. शुभि गुप्ता, मेरठ
8. निधि शुक्ला, अयोध्या
9. हेमंत, बक्सर, बिहार
10. माधव उपाध्याय, कासगंज
11. श्वेता सिंह, जौनपुर
12. अंजनी यादव, लखनऊ
13. पुर्णेंदू मिश्रा, कुशीनगर
14. मुद्रा रहेजा, सोनीपत
15. मयंक कुंडू, करनाल
16. सुनिष्ठा सिंह, बहराइच
17. हर्षिता देवड़ा, उज्जैन, मध्य प्रदेश
18. विमल कुमार, रामपुर
19. अंकित तिवारी, प्रतापगढ़
20. दीपक सिंह, बाराबंकी
UP PCS Result-2023: यूपी PCS का रिजल्ट जारी, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने किया टॉप
?https://t.co/NwuVqdiEEL #UPPCSResult #SiddharthGupta #TV9Card pic.twitter.com/2Msel29oL5
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) January 23, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?