उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत दिल्ली-दून हाईवे पर मंडप के बाहर से कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने यूपी पुलिस (UP police ) के सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी है। सीने में गोली लगने से दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ ( Meerut) के कंकरखेड़ा थाने के हाईवे चौकी क्षेत्र स्थित एचआर गार्डन मंडप के बाहर से देर रात तीन बजे बुलंदशहर के खुर्जा निवासी सोनू सैनी की कार लूट ली गई। मंडप के बाहर ही कार को खड़ी कर सोनू सैनी अंदर सो रहा था। सोनू ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी कार खिड़की खुलवाई। उसके बाद गन प्वाइंट पर लेकर कार, मोबाइल और नकदी लूट कर विपरित दिशा से दिल्ली हाईवे से जाने लगे। तभी सोनू सैनी ने शोर मचा दिया।
मंडप के अंदर से भी स्टाफ बाहर आ गया। तत्काल हाईवे चौकी पर पुलिस को जानकारी दी। उस समय थाने की जीप में दारोगा मुनेश सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। जीपीएस की मदद से पुलिस पीछा कर रही थी।
डिफेंस कालोनी के नाले पर बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पहले सेट्रो से पुलिस जीप में टक्कर मारी। उसके बाद कार से उतर कर पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।
कार में सवार हाईवे इंचार्ज मुनेश सिंह के सीने में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में लिए रेफर कर दिया।
मेरठ ( Meerut) के एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि कार में तीन बदमाश सवार थे। उन्होंने कार के अंदर से गोली चलाई। उसके बाद कार को छोड़कर भाग गए। चार टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) January 23, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत