भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर ( Manipur ) में तैनात असम राइफल्स (Assam Rifles) के एक जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाई इसमें 6 जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, असम राइफल्स (Assam Rifles) ने जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित भारत-म्यांमार सीमा रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स (Assam Rifles) के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक अपने सहकर्मियों को गोली मारने से पहले शिविर स्थल पर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान अचानक उसने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें असम राइफल्स के छह जवान गोली लगने से घायल हो गए(सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं)सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पता चला है कि दो जवानों ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी असम राइफल्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली,उसकी मौत हो गयी है।
From PRO of IG AR (s):
There has been an incident of firing by an Assam Rifles Jawan in an ASSAM RIFLES BATTALION deployed close to the Indo – Myanmar border in South Manipur.
One Assam Rifles Jawan opened fire on his colleagues injuring six of them (all injured are…
— Manipur Police (@manipur_police) January 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?