Thursday, June 04, 2026

Elections, Lok Sabha Election 2024, News, PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलंदशहर में 19,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी,बोले- ‘चुनाव का नहीं विकास का बिगुल फूंकता है मोदी’

PM Modi lays foundation stone of projects worth over Rs 19,100 cr in Bulandshahr

  ( ) के    (  ) के चोला में 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने  कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देखकर कल्याण सिंह प्रसन्न होंगे।पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। मौसम खराब होने के चलते पीएम ने दिल्ली से बुलंदशहर का 90 किमी का सफर कार से तय किया।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन को जुटाना पड़ता है। सबको मिलकर कोशिश करनी पड़ती है। विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है।

पीएम मोदी (PM Modi  )ने कहा कि “मैंने देखा कि कुछ मीडिया चैनल कह रहे थे कि मोदी आज (आगामी लोकसभा चुनाव के लिए) चुनावी बिगुल बजाने वाले हैं। मोदी विकास का बिगुल बजाते हैं।मोदी को चुनावी बिगुल बजाने की जरूरत नहीं है। जनता मोदी के लिए ऐसा करती है।मोदी तो समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकता रहता है।  मोदी के लिए तो जनता जनार्दन बिगुल फूंकती रहती है।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने कहा कि आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। एक बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। यूपी के साथ पहले ठीक सलूक नहीं हुआ। आर्थिक विकास को नई गति मिली है।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक लोग गरीबी हटाओ के नारे लगाते रहे और कुछ लोग सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोलते रहे। लेकिन गरीबों ने देखा कि केवल कुछ लोग ही अमीर हुए और इससे उनकी राजनीति को फायदा हुआ, लेकिन देश में हालात बदल रहे हैं, मोदी पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा कर रहा है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। आपका सपना ही मेरा संकल्प है।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने कहा कि हमारी सरकार ने करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए हैं। छोटे किसान देश की बड़ी ताकत हैं।
पीएम ने कहा कि हमारे किसानों का योगदान कृषि में अभूतपूर्व है। किसानों की एक समस्या भंडारण की सुविधा की कमी भी रही है। इसके लिए हमारी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना की शुरुआत की है। पूरे देश में कोल्ड-स्टोरेज का नेटवर्क बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी(PM Modi  ) ने कहा कि डबल इंजन से जुड़ी सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लगातार कम करने की कोशिश की है। हमारी सरकार इथेनॉल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान के परिवार के चारों ओर एक पूर्ण सुरक्षा कवच बना रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को उर्वरक मिलता रहे। पिछले कुछ वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आज दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3000 रुपए तक मिलती है, लेकिन भारत के किसानों को यह 300 रुपए से भी कम में मिल रही है। यही नहीं, हमने नैनो यूरिया भी बनाया है, जिससे किसानों की लागत कम होगी।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels