उत्तर प्रदेश के हाथरस ( Hathras ) जिले में शुक्रवार शाम सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव टोली के पास एक कंटेनर ने एक वेगनार कार में टक्कर दे मारी। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हाथरस ( Hathras ) जिले के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तारा सिंह निवासी 50 साल के नरेश चंद्र अपनी पत्नी राजकुमारी (47) और विमलेश देवी (50) पत्नी खेतपाल के साथ कार से अपने गांव से एटा जा रहे थे। नरेश चंद खेती-बाड़ी करते थे। विमलेश देवी और राजकुमारी आपस में सगी बहने थीं। कार को नरेश चंद्र चला रहे थे।कार जैसे ही गांव जिमसिपुर के पास पहुंची, तभी एटा की तरफ से आ रहे कैंटर का टायर फट गया। टायर फटने से असंतुलित हुई कैंटर तेज गति से डिवाईडर पर चढ़ते हुये दूसरी लेन में आ गया। कैंटर उस ओर चल रही कार से जा टकराया।
हाथरस ( Hathras ) हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने गाड़ियों को किनारे करवाकर रास्ता खुलवाया।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?