मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने रविवार को 18 आईएएस अधिकारियों( IAS officers )के तबादले कर दिए। शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को जेल विभाग में पदस्थ किया गया है तो संजय कुमार शुक्ला अब राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव नवीन एवं नवकरणीय विभाग का दायित्व भी संभालेंगे। वहीं, डा. राजेश राजौरा से परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार लेकर एसएन मिश्रा को दिया गया है।इसी तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार में ताकतवर भूमिका में रहे नीरज कुमार वशिष्ठ को विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस अधिकारियों( IAS officers )के तबादले आदेश में गुना कलेक्टर के पद से हटाए गए तरुण राठी, शाजापुर कलेक्टर के पद से हटाए गए किशोर कान्याल को भी मंत्रालय में नए विभाग सौंपे गए हैं।आईएएस अधिकारियों की दूसरी बड़ी तबादला सूची में उन सभी अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है, जिन्हें पिछले दिनों सरकार ने अलग-अलग कारणों से हटाया था। 44 दिनों बाद प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को विभागीय दायित्व दिया गया है। वहीं, अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद निशांत वरवडे को आयुक्त उच्च शिक्षा बनाया गया है। अभी अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। शाजापुर से हटाए गए कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को वन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
आईएएस अधिकारियों( IAS officers ) में अपर सचिव मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग में रजिस्ट्रार बनाया गया है।अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और एम सेलवेंद्रन को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी इन दायित्वों से मुक्त हो जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि आठ फरवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के तबादले भी होंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?