आज बिहार (Bihar ) की सियासत में जबर्दस्त गहमागहमी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने करीब 11 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कहा ‘काम नहीं होने दिया जा रहा था, वहां भी लोगों को तकलीफ थी यहां भी लोगों को तकलीफ थी इसीलिए हमने इस्तीफे का फैसला लिया।’
नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने महागठबंधन सरकार से इस्तीफे के तुरंत बाद चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि क्या परिस्थितियां थी जिसके चलते उन्हें इस्तीफे के लिए मजबूर होना पड़ा। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के लोगों की राय को सुना। अब हमने इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अभी हम जो पहले गठबंधन को छोड़कर आए थे तो जिस तरह से लोगों की ओर से दावा किया जा रहा था, वो अच्छा नहीं लग रहा था। आज महागठबंधन से अलग हो गए। हम जितना गठबंधन में काम कर रहे थे लेकिन उधर सब बोल रहे थे। हमने बोलना छोड़ दिया। हमारी पार्टी की राय के बाद हमने इस्तीफे का फैसला लिया।
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने पाला बदल लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। दूसरी ओर बीजेपी विधायक भी राजभवन पहुंच रहे। वो बहुमत की लिस्ट सौंपेगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ नीतीश कुमार फिर सीएम बनेंगे। नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद राजभवन से निकल गए।
बता दें कि राज्य में सत्ता का खेल तब शुरू हुआ जब राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर जेडी (यू) पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि जेडीयू खुद को प्रगतिशील बताती है, लेकिन इसकी विचारधारा हवा के बदलते रुख के साथ बदल जाती है। इस बयान के बाद महागठबंधन में दरार आ गई।
गौरतलब है कि 243 की बिहार विधानसभा में राजद के 79 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के 78, जदयू 45, कांग्रेस 19, सीपीआई (एम-एल) 12, सीपीआई (एम) और सीपीआई 2-2 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) 4, दो सीटें एआईएमआईएम और एक निर्दलीय विधायक हैं।
#WATCH पटना: JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, “आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है…” pic.twitter.com/ta3r6FUxqp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?