उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजीपुर ( Ghazipur ) जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला पुलिया के पास बुधवार को मोटरसाइकिल सवार समाजवादी पार्टी नेता अमलधारी यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बच्चों का फीस जमा करने के लिए स्कूल गए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद चौराहे पहुंचे और जाम लगा दिया।
अमलधारी यादव (40) परिवार के साथ गाजीपुर ( Ghazipur ) शहर के भुतहियाटांड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। सुबह वह बच्चों का फीस जमा करने के लिए सेंट जांस स्कूल गए थे। वहां से वह बुलेट से अतसुआ स्थित घर जा रहे थे। अभी वह कुसम्ही कला गांव के पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इधर, आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अमलधारी यादव को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने सैदपुर सीएचसी रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। औड़िहार पहुंचते ही अमलधारी यादव की मौत हो गई।
परिजन एवं ग्रामीण शव लेकर शादियाबाद पहुंचे और जाम लगा दिया। गाजीपुर ( Ghazipur ) पुलिस काफी समझाने के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव लेकर ग्रामीण रामपुर बंतरा तिराहे के पास पहुंचे और वाराणसी- गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। साथ ही आरोपियों को दबोचने की मांग पर अड़ गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?