मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के नीमच ( Neemuch ) में शराब कारोबारी अशोक अरोरा गंगानगर पर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ है। उन कार सवार हमलावरों ने फ़ायरिंग की जिसमें वे घायल हो गए।जवाबी फ़ायरिंग में कार सवार एक हमलावर मारा गया है । मृतक का नाम बाबू मजहर उर्फ बाबू फकीर बताया जा रहा है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के 30 खाली खोखे मिले हैं। मृतक के पास पिस्टल भी पड़ी हुई दिखी।
नीमच ( Neemuch ) घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। वहीं एक अन्य आरोपी भाग गया।
नीमच ( Neemuch ) के एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। इनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया। पता लगा है कि बाहर से दो लोग यहां आए थे। घटना के पीछे क्या कारण है जांच की जा रही हैं। एक आरोपी फरार है। उसकी सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।बीच सड़क पर हुई गोलीबारी की खबर से शहर में दहशत फैल गई। जिला अस्पताल में शराब कारोबारी अशोक अरोड़ा के हाल-चाल पूछने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत