जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar ) में बुधवार (7 फरवरी) की शाम 7 बजे के करीब आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया।आतंकियों की गोली से अमृतसर के सिख अमृतपाल (31) की मौत हो गई है।अमृतसर के ही रहने वाले रोहित (25) को पेट के बायीं तरफ गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर (Srinagar ) के शहीद गूंज इलाके में आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। आतंकियों की गोली से अमृतसर के सिख अमृतपाल (31) की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।
कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने शहीद गूंज श्रीनगर में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति पर आतंकियों ने गोलीबारी की। जिसमें अमृतपाल की मौत हो गई है। वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह जिसकी आयु करीब 31 वर्ष बताई गई है। वह अपने दोस्त रोहित के साथ करफाली मोहल्ला शालकदल इलाके में घूम रहा था। तभी आतंकियों ने एक दम से दोनों पर हमला कर दिया। उन पर फायरिंग करके आतंकी मौके से भाग गए। गोलियों चलने की आवाज सुनकर लोगों की तरफ से पुलिस को सूचित किया गया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने अमृतपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे इलाके को घेरा गया। ताकि हमला करने आए आतंकियों को पकड़ा जा सके। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
#Terrorists fired upon a non-local identified as Amritpal Singh resident of Amritsar at Shaheed Gunj #Srinagar, who #succumbed to the injuries. One more person is grievously injured and evacuated for medical attention. Area has been #cordoned off. Further details shall follow.
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?