आगरा (Agra ) में शुक्रवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (DM Bhanu Chandra Goswami)की बैठक में एक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने हंगामा कर दिया। उसने डीएम के नाराजगी जताने पर उनके साथ अभद्रता कर हमला कर दिया । जिलाधिकारी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ा। इस संबंध में थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (DM Bhanu Chandra Goswami)ने अपने कैंप कार्यालय पर विकास कार्य की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें सीडीओ प्रतिभा सिंह व सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद थे। एफआईआर के अनुसार बैठक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। बैठक के दौरान डीएम ने विकास खंड क्षेत्र बरौली अहीर में क्षेत्रीय जनता की समस्या और विकास कार्यों की धीमी गति पर खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान से स्पष्टीकरण मांगा।
इस पर बीडीओ अनिरुद्ध अचानक से आक्रामक हो गए। उत्तेजित होकर जिलाधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। बैठक में उन्होंने डीएम को गाली देना शुरू कर दिया और देख लेने की धमकी दी।
बीडीओ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर सीडीओ ने बीडीओ को समझाने का प्रयास किया और ठीक तरीके से जवाब देने के लिए कहा। डीएम ने शालीन भाषा बनाए रखने के आदेश दिए लेकिन इसके विपरीत बीडीओ उत्तेजित हो गए। डीएम से गालीगलौज और अभद्रता शुरू कर दी। यह देखकर अन्य अधिकारियों ने बीडीओ को समझाने का प्रयास किया।
इतने पर भी बीडीओ शांत नहीं हुए। उसने डीएम पर हमले का प्रयास किया। उनके साथ मारपीट करने प्रयास किया। बैठक में मौजूद लोग इस हरकत से सकते में आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ा।
इस मामले में सहायक विकास अधिकारी खंदौली पंकज कुमार की ओर से थाना रकाबगंज में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत किए गए व्यवहार को लेकर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी(DM Bhanu Chandra Goswami) ने बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शासन स्तर से बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?