उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra )में डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को अनुशासन तार-तार हो गया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (DM Bhanu Chandra Goswami)से बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह ने अभद्रता की। उन पर हमलावर हो गए। मारपीट की कोशिश की गई।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (DM Bhanu Chandra Goswami)से आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक के दौरान मारपीट, गाली-गलौज करने वाला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है। पिछले 24 घंटे से मोबाइल बंद है। पुलिस आरोपित बीडीओ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अनिरुद्ध सिंह चौहान से शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक का चार्ज हटा लिया गया। उनकी जगह संयुक्त बीडीओ देवेंद्र सिंह को चार्ज मिला है। उधर, जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास, जीएस प्रियदर्शी को भेजी है। माना जा रहा है कि बीडीओ अनिरुद्ध सिंह को निलंबित किया जा सकता है।
डीएम आगरा (DM Agra ) पर हुए हमले के मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पंकज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पंकज कुमार का मोबाइल नंबर भी बंद है।जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अभद्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि जन समस्याओं और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों में लापरवाही अक्षम्य है।
पीडीएस अफसर अनिरुद्ध सिंह चौहान 31 अक्टूबर 2021 को बीडीओ एत्मादपुर बने थे। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। छह फरवरी को बीडीओ बरौली अहीर बनाया गया। बरौली अहीर ब्लाक में नगला कली में गंदे पानी की निकासी की समस्या चल रही है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने स्थायी समाधान पर जोर दिया। सीडीओ प्रतिभा सिंह से संबंधित कार्य की निगरानी के लिए कहा गया था।शुक्रवार को जिस तरीके से बैठक में बीडीओ एत्मादपुर ने व्यवहार किया, इसे वहां मौजूद अधिकारी भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत