उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura) में भीषण हादसा हो गया , आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार बस से टकरा गई। टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई। कार सवार पांच व्यक्तियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग में जलकर कार के अंदर ही पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।
कार को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुमन यादव पुत्र मनोज यादव ड्राइव कर रहा था। बाकी 4 मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। अंशुमन के परिवार के लोग घटना वाली जगह पहुंचे। मृतक के परिजनों का दर्द देख पुलिस वाले भी रो पड़े। अंशुमन घर से सुबह 7 बजे अकेले निकले थे। साथ में 4 लोग कौन हैं? इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस अब अंशुमन की सीडीआर निकलवा रही है जिससे पता चल सके कि साथ में 4 लोग कौन थे।
हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात काे घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।
हादसा महावन थाना क्षेत्र में आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) के माइल स्टोन 117 पर हुआ। बिहार नंबर (BR 02 AA6496) की स्लीपर बस गया से चली थी। वहीं कार का नंबर DL9C AC9726 है। बस सवार यात्री सुरक्षित हैं। बस सवार सत्य प्रकाश ने बताया कि बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी। डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए कुछ यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया।
बस और कार की टक्कर होते ही धमाका हुआ और आग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, एक्सप्रेस वे पर 2 वाहनों में आग लगने से पूरा रोड ब्लॉक हो गया। एक लेन का ट्रैफिक थम गया।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस