केंद्रीय मंत्री और अमेठी ( Amethi ) की सांसद स्मृति इरानी ( Smriti Irani) पति जुबिन ईरानी के साथ हवन पूजन के बाद बृहस्पतिवार को अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस मौके पर उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। जिसके बाद सांसद ने अपने आवास में गृह प्रवेश किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ( Smriti Irani) का नया पता अब अमेठी में है। उन्होंने यहां 15 हजार वर्गफीट में आलीशान मकान बनवाया है। गुरुवार 22 फरवरी को उन्होंने गृह प्रवेश किया। उज्जैन के पंडितों ने पूजा कराई। केंद्रीय मंत्री ने पति जुबिन ईरानी के साथ हवन-पूजन किया।
पंडितों ने पति-पत्नी पर अक्षत छिड़के। इसके बाद स्मृति ईरानी सिर पर कलश रखकर घर में प्रवेश हुईं। केंद्रीय मंत्री ने शाम को भोज भी रखा है। इस दौरान 20 हजार लोगों जुटेंगे। इसमें यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत प्रदेश सरकार के 7 मंत्री भी शामिल होंगे।
आजादी के बाद से अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। कुछ मौकों को छोड़ दें, तो गांधी परिवार के सदस्य ही यहां से सांसद रहे या फिर उनके करीबी यहां से सांसद चुने गए। ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेठी के किसी मौजूदा सांसद ने अपना निजी आवास यहां बनवाया हो और बाकायदा गृह प्रवेश किया हो।
अमेठी से सांसद स्मृति इरानी ( Smriti Irani) का मकान जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में है। सांसद ने 2021 में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसके बाद से घर बनवाना शुरू कर दिया था, जो अब बनकर तैयार हुआ है। मकान में 6 कमरे, सर्वेंट, गेस्ट और प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम बने हुए हैं।
घर के कोने में राम दरबार बनाया गया है। इसमें राम, सीता और लक्ष्मण और हनुमाजी की मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ और आदि शक्ति मां दुर्गा की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। दीवारों पर रामलला मंदिर, महर्षि वाल्मीकि की पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं।
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने अमेठी की जनता से वादा किया था कि सांसद बनने के बाद मैं अमेठी में अपना घर बनवाऊंगी। भले ही वो राहुल गांधी के खिलाफ वो चुनाव हार गई थीं। मगर उसके बाद भी अमेठी में उनके दौरे लगे रहे।
सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता की माने, तो 2019 के चुनाव में उन्होंने फिर अमेठी से चुनाव लड़ा और राहुल गांधी को हराया। इसके बाद 2021 में उन्होंने घर बनवाने के लिए जमीन खरीदी थी।
#WATCH | Union Minister Smriti Irani and her husband Zubin Irani perform rituals at the 'Griha Pravesh' ceremony at their residence in Amethi, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/dN4EoBXZkX
— ANI (@ANI) February 22, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?