भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम (Kedarnath Temple ) के कपाट 10 मई को सुबह बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से 6 मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर घोषणा की है कि केदारनाथ के द्वार 10 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खुलेंगे। घोषणा बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर समिति की एक टीम यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंदिर का दौरा करेगी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। पचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ मंदिर(Kedarnath Temple ) के कपाट 10 मई को बृष लग्न में सुबह विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
बाबा केदार (Kedarnath Temple ) के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन 6 मई भी तय हुआ।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।
The portals of the eleventh Jyotirlinga Shri Kedarnath Dham to open on May 10 at 7 am: Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee
The temple committee said that the Panchmukhi Doli will depart for Shri Kedarnath Dham on May 6 and will reach Kedarnath Dham on May 9 evening after… pic.twitter.com/NnyUVVY4j7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?