तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के इरोड से 35 किमी दूर शिवगिरी गांव के एक मंदिर में चढ़ा नींबू ( Lemon )35 हजार रुपए में नीलाम हुआ। यह नींबू पझापूसियन मंदिर में शुक्रवार (8 मार्च) की रात मनाए गए महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को चढ़ा था। नींबू के अलावा भगवान को चढ़ाए गए फलों और बाकी चीजों की नीलामी भी की गई।
मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि यह मंदिर में चली आ रही सालों पुरानी परंपरा है। इस बार की नीलामी में 15 भक्तों ने हिस्सा लिया। नीलामी के बाद इरोड के एक भक्त ने यह नींबू ( Lemon )35 हजार रुपए में खरीदा।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी ऐसी ही नीलामी हो चुकी है। 2019 में विल्लुपुरम के पास रथिनावेल मुरुगन मंदिर में 9 नींबू ( Lemon ) 1.03 लाख रुपए में बेचे गए थे।
पझापूसियन मंदिर ( Pazhapoosaian Temple ) के पुजारी ने नीलाम किए गए नींबू ( Lemon )को भगवान शिव के सामने रखा था। इसके बाद एक छोटी सी पूजा की थी। इसके बाद भक्तों की मौजूदगी में इसे उस व्यक्ति को लौटा दिया जिसने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई थी।
ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाने में सफल होता है और नींबू प्राप्त करता है, उसे आने वाले सालों में धन और अच्छे सेहत का आशीर्वाद मिलता है।
तिरुवनैनल्लूर के बालथंडायुथपानी मंदिर में इष्टदेव मुरुगा के भाले पर कील लगे नींबू की नीलामी करने की प्रथा है। त्योहार के पहले 9 दिनों के दौरान हर दिन एक नींबू पर कील लगाई जाती है। इसके बाद आखिरी दिन इनकी बोली लगती है। 2016 में इस मंदिर में पहले दिन के नींबू की कीमत 39 हजार रुपए थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?