उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar )जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह पार्टी की महिला सभा की प्रदेश महासचिव थी।
संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar ) में आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का कारण सामने आ रहा है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मामला कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का है।
संतकबीर नगर( Sant Kabir Nagar ) के डीघा मोहल्ले में रहने वाले अच्छेलाल राजभर की पत्नी नंदिनी राजभर (30) सुभासपा की थीं। नंदिनी रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में शामिल होने के बाद शाम करीब 4 बजे अपने घर लौटी थीं।
उनके पति शहर में काम करने गए थे, जबकि 7 साल का इकलौता बेटा भी खेलने गया था। शाम करीब साढ़े 5 बजे मोहल्ले की कोई महिला उनके घर किसी काम से गई। दरवाजा खुला होने के चलते महिला उनके कमरे में पहुंची, तो फर्श पर नंदिनी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
घटना को लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन गांव के लोग शव पुलिस को देने को तैयार नहीं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है।लोगों ने बताया कि नंदिनी राजभर इलाके की अच्छी नेता थी। आज शाम को नंदिनी की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर के कमरे पड़ा था। चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?