लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी ( BJP)की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा( BJP) ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया को टिकट दिया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। 2 मार्च को आई पहली लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह एमपी के सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।
भाजपा ( BJP)ने हरियाणा में लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।इनमें पिछले 2 दिन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट काट दी है।
इसके अलावा सिरसा से भी मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटी गई है। उनकी जगह AAP से भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दे दी गई है।भाजपा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को फिर से टिकट दी। इनमें गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।अंबाला से पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई है। यह सीट रतन लाल कटारिया के निधन के बाद करीब एक साल से खाली पड़ी थी।भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद चौधरी धर्मबीर को तीसरी बार टिकट दी गई है। पिछले 2 चुनाव में भी वही जीते थे। 2014 में धर्मबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा ( BJP)ने दिल्ली की बची 2 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। पूर्वी दिल्ली से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा को और उत्तर पश्चिम दिल्ली से सिंगर हंस राज हंस की जगह योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।इससे पहले 2 मार्च को पहली लिस्ट में 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इनमें से 4 नए चेहरे थे। सिर्फ भोजपुरी सिंह मनोज तिवारी की टिकट ही रिपीट की गई। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीटें जीती थीं।
भाजपा ( BJP)की दूसरी लिस्ट में गुजरात से 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें वडोदरा से रंजन भट्ट और अहमदाबाद पूर्व से हसमुख पटेल की टिकट रिपीट की गई है। 5 सांसदों का टिकट काट दिया गया है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार घोषित किए थे, यानी 26 में से 22 सीटों में कैंडिडेट्स का नामों का ऐलान हो चुका है। गुजरात की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मनसुख मांडविया और परषोत्तम रूपाला का भी नाम था। साल 2014 और 2019 में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं।
भाजपा( BJP) की दूसरी सूची में राज्य की 48 में से 20 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र की एक भी सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। आज जारी सूची में बीड सीट से प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे, नागपुर से नितिन गडकरी, रावेर से रक्षा खडसे, पुणे से मुरलीधर मोहोल को उम्मीदवार बनाया गया है। पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में 3 नामों का ऐलान किया गया था। आज जारी दूसरी सूची में बाकी के 2 नामों का ऐलान हो चुका है। पहली सूची में तीनों नाम प्रत्याशी रिपीट किया गए थे, जबकि आज जारी दूसरी सूची में दोनों नए चेहरे गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है।
भाजपा ( BJP)ने दूसरी लिस्ट में कर्नाटक की 28 में से 20 सीटों में कैंडिडेट्स के नाम ऐलान कर दिया। हावेरी से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को टिकट दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर और धारवाड़ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को उतारा है। शिमोगा सीट से कर्नाटक भाजपा चीफ बीवाई राघवेंद्र फिर से चुनाव लड़ेंगे, यह सीट उन्होंने पहली बार 2018 में उपचुनाव में जीती थी। 2018 में उनके पिता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनने पर इस सीट को छोड़ दिया था। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 28 में से 25 सीटें जीती थी।
The BJP Central Election Committee has decided on the following names for the upcoming Lok Sabha elections.
(2/2) pic.twitter.com/UAUnTtrput
— BJP (@BJP4India) March 13, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?