उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के बीबीडी ग्रीन लोटस एनक्लेव में रहने वाले इंटीरियर कारोबारी व भाजपा नेता हर्षित टंडन ने सूदखोर की प्रताड़ना से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में बाराबंकी के सूदखोर सुजीत शाह से परेशान होने का जिक्र किया है।
वह उनसे दिए हुए 15 लाख रुपये के बदले हर महीने नौ लाख रुपये ब्याज वसूल रहा था। कारोबारी के पिता ने सूदखोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से बाराबंकी के लाजपतनगर निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री, इंटीरियर कारोबारी व भाजपा नेता हर्षित टंडन (46) छह महीने से लखनऊ ( Lucknow) के बीबीडी ग्रीन लोटस एनक्लेव के विला नंबर-72 में परिवार संग रह रहे थे। जीजा बॉबी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 9.45 बजे हर्षित ने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में लाइसेंसी रिवॉल्वर माथे पर सटाकर खुद को गोली मार ली।
इसकी आवाज सुनकर पिता मदन मोहन टंडन, पत्नी रेशू और बेटी शानवी दौड़कर पहुंचे तो हर्षित का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पड़ी थी। परिजन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बीबीडी पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। हर्षित का बेटा ऋषित चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
परिजन के मुताबिक हर्षित लेन-देन को लेकर उनसे ज्यादा बात नहीं करते थे। हालांकि, उन्हें इतना पता है कि बाराबंकी में साहजी मार्केट निवासी सुजीत से 15 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके बदले वह हर महीने 60 प्रतिशत ब्याज के नौ लाख रुपये वसूल रहा था। हर्षित ने ब्याज पर रकम कब ली और अब तक कितना ब्याज दे चुके, इसके बारे में घरवालों को जानकारी नहीं है।
परिवारवालों के मुताबिक सुजीत ब्याज में काफी रकम लेने के बावजूद हर्षित को परेशान करता था। उसने उनका बाराबंकी के लाजपतनगर का मकान भी एक साल पहले अपने नाम लिखवा लिया था। ब्याज को लेकर वह हर महीने दबाव बनाता था।
पिता मदन के अनुसार घटना से 45 मिनट पहले हर्षित के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। हर्षित ने फोन करने वाले से कमता चौराहा स्थित परंपरा के पास मिलने की बात कही। मदन के अनुसार आशंका है कि कॉल सुजीत ने की थी। फिलहाल लखनऊ ( Lucknow)पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?