मथुरा जिले के वृंदावन (Vrindavan) में स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में मुंबई एक श्रद्धालुकी मौत हो गई। ये व्यक्ति मंगलवार को दर्शन करने पहुंचा था। कहा जा रहा है कि मुंबई के रहने वाले इस शख्स की मौत भीड़ में दम घुटने के कारण हुई है। मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।
मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील मांगो पुत्र किशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है। मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े।
सुनील के साथ आईं प्रमिला ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों का ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र किशोरी लाल भी आए थे। वे हमारे साथ बांके बिहारी (Banke bihari Temple )के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे दर्शन कर जैसे ही मंदिर के गेट नंबर एक से बाहर निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय लेकर आए हैं जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर चबूतरे पर हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?