बॉलीवुड ( Bollywood) में ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ में एक साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े( Shreyas Talpade)और तुषार कपूर की जोड़ी फिर एक फिल्म में साथ दिखाई देने वाली है। उनकी नई मूवी ‘कपकपी'( Kapkapiii) का एलान आज गुरुवार को हो गया है।
श्रेयस तलपड़े( Shreyas Talpade) की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ ( Kapkapiii) का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर संगीत सिवन इस फिल्म में हंसी के साथ-साथ कुछ डर और रोमांच भी दिखाने वाले हैं।
‘कपकपी'( “Kapkapiii”) जयेश पटेल द्वारा ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस होगी। फिल्म की कहानी सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने लिखी है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुई है।
श्रेयस तलपड़े ( Shreyas Talpade) ने ‘कपकपी’ ( Kapkapiii) को लेकर कहा- ‘कपकपी’ मेरी बाकी फिल्मों से काफी अलग है। उन्होंने बताया कि आजकल, कई थ्रिलर, डार्क या देशभक्ति वाली फिल्मों का चलन बढ़ गया है तो हम दर्शकों के लिए एक वास्तविक हॉरर कॉमेडी फिल्म लाए हैं। जो दर्शकों को हंसाकर लोट-पोट कर देगी।
तुषार और संगीत के साथ फिर से काम करने को लेकर उन्होंने कहा- तुषार और संगीत जी के साथ फिर से काम करना मेरे लिए सबसे अच्छी बात है। क्योंकि दोनों के साथ मेरा जो तालमेल है, वो सबसे अलग और खास है। ये ऐसा है जैसे आप अपने दो भाइयों के साथ काम कर रहे हैं।
तुषार कपूर की बात करें, तो उन्हें लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द LSD 2 में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?