लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा (Navneet Kaur Rana )को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, वे सुरक्षित सीटें हैं। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 7 लिस्ट में 407 नामों का ऐलान कर चुकी है।
अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana )एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तेलगु और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह निर्दलीय इस सीट से खड़ी हुई थीं।
मॉडल और अभिनेत्री नवनीत राणा ने (Navneet Kaur Rana )2019 में कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन के बाद इसी सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन जीत हासिल करने के बाद से उन्होंने अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि को मजबूत किया और भाजपा का समर्थन करने लगी थीं। इसके बाद से ही उन्हें अमरावती से भाजपा के बड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ता उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताकर उनका लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन आज घोषित हुई भाजपा की सातवीं सूची में पार्टी ने उन्हें अमरावती की सुरक्षित सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
दरअसल, नवनीत राणा की मुश्किलें केवल यहीं समाप्त नहीं होती हैं। उनकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनके अनुसूचित जाति के होने पर भी विवाद है। इस समय उनकी जाति को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में वाद लंबित है। इस पर कभी भी निर्णय सामने आ सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?