जेल में बंद झारखंड( Jharkhand ) के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren ) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren ) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों के मुलाकात हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के एक्स हैंडल पर दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि ‘झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी सुनीता केजरीवाल से से उनके आवास पर मिलीं।
जो तानाशाह सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी के बावजूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मजबूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं’।
मुलाकात के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि जो घटनाक्रम दो महीने पहले झारखंड में चला, वही अब दिल्ली में चल रहा है। साथ ही कल्पना सोरेन ने कहा कि ‘मेरे पति हेमंत सोरेन की तरह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है। मैं सुनीता केजरीवाल जी (Sunita Kejriwal)से मिली और हमने फैसला किया कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे’।
कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं आज कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भी मिलने जा रही हूं और झारखंड की स्थिति पर चर्चा करूंगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया की दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली रैली में शामिल होने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस रैली में सभी से आने की भी अपील की है।
झारखंड के पूर्व CM Hemant Soren की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी @KejriwalSunita जी से उनके आवास पर मिलीं‼️
जो तानाशाह सरकार द्वारा Arvind Kejriwal जी और Hemant Soren जी की गिरफ़्तारी के बावज़ूद अपने-अपने राज्यों की जनता के साथ मज़बूती से खड़ी हैं और लड़ाई लड़ रही हैं। pic.twitter.com/Kvmbz92SNX
— AAP (@AamAadmiParty) March 30, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?