उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) जिले में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से स्कॉर्पियो गाड़ी खंभे से टकरा गई, गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें दो की हालत गंभीर है। ये सभी लोग देहरादून से बरेली की तरफ जा रहे थे जिस दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी।
जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब हादसे का पता चला। हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं।
वह मुरादाबाद (Moradabad ) के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे। वाहन चला रहे अतुल रस्तोगी और उनकी बहन मानवी रस्तोगी घायल है।
सूचना पर थाना कांठ पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों बहन भाइयों को उपचार के लिए मुरादाबाद (Moradabad ) जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के सब का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है। दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
A tragic accident on the Muradabad-Haridwar State Highway claimed the lives of 4 people and injured 2 others. A speeding Scorpio collided with a pole while a family was travelling from Dehradun to Muradabad. Among the victims were 3 women and 1 man, all residents of Dehradun. The… pic.twitter.com/6kq5nKW3JX
— IANS (@ians_india) March 31, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?