प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है। मोदी ने शनिवार को राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर ( Ajmer ) के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा- भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में सीधे भेजे हैं। कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।
कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। यदि 30 लाख करोड़ रुपए उनके पास होते तो क्या होता? हमने जांच की तो पता चला कि कांग्रेस ने 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थी बनवाकर रखे थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। योजनाएं उनके नाम पर चढ़ जाती थी। आपके हक का पैसा सीधे कांग्रेस के बिचौलियों के पास जा रहा था।
मोदी (PM Modi ) बोले- कल (5 अप्रैल) कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए नकद मिले थे। पैसा गिनते-गिनते मशीन थक गई थी। घमंडिया गठबंधन मोदी से इसलिए चिढ़ता है। कांग्रेस के लोग समझ लें, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलने वाला है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जो चला गया, कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निकाल दिया। हमारे यहां तो राम-राम सा करके प्रणाम करते हैं। राम के खिलाफ इतना गुस्सा मेरे दिमाग में नहीं बैठ रहा है। राम नवमी आ रही है, लोग जमकर त्यौहार मनाएंगे। देखते हैं कि कांग्रेस कितना विरोध करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार इस कामदार को गाली देते हैं। गाली देना वे अपना अधिकार मानते हैं। ये कामदार ऐसा है कि हर गाली काे पचा जाता है। ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मैं देश के गांव-गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने दस साल में इसका परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर बंद कर दिया है, इसलिए ये लौग बौखलाए हुए हैं।
मतदान से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है। राजस्थान के अजमेर में मेरे परिवारजनों का उमड़ा ये हुजूम साफ संकेत है कि हम तीसरी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।https://t.co/62fdKp1FuU
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?