प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने सोमवार को चंद्रपुर ( Chandrapur ) में कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव स्थिरता बनाम अस्थिरता के बीच का चुनाव है। एक ओर बीजेपी-एनडीए है, जिसका ध्येय है देश के लिए कड़े फैसले लो और बड़े फैसले लो। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसका मंत्र है कि जहां भी सत्ता पाओ खूब मलाई खाओ।
कांग्रेस पार्टी अपने कुकर्मों के कारण देश में जनता का समर्थन खो चुकी है। नतीजतन, वे अब फूट डालो और राज करो की रणनीति अपना रहे हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की याद दिलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। साथ ही उनका एक सांसद भारत के विभाजन की मांग कर रहा है।
इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही है और नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे की पार्टी) वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। सोमवार को पीएम मोदी कांग्रेस की तुलना कड़वे करेले से कर दी। पीएम मोदी ने कहा कि कड़वे करेले को घी में तलें या शक्कर में घोलें, वो फिर भी कड़वा का कड़वा ही रहता है। ये कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है। कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं। इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में शामिल डीएमके द्वारा सनातन धर्म को को डेंगू-मलेरिया कहा जाता है और इसके खात्मे की बात की जाती है। उधर नकली शिवसेना वाले डीएमके पार्टी के उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब इंडी गठबंधन की केंद्र में सरकार रही उन्होंने हमेशा देश को अस्थिरता में झोंका और महाराष्ट्र की लगातार उपेक्षा होती रही।
यह कहावत कांग्रेस पर सटीक लागू होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं बदल सकती। प्रधानमंत्री के अनुसार राजनीतिक पार्टियों का दायित्व होता है कि वो जनता की समस्याओं का समाधान करे, लेकिन कांग्रेस खुद ही समस्याओं की जननी है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही होती है। आज देश का दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब मोदी सरकार को अपनी सरकार मानता है।
#WATCH | Maharashtra: Addressing a public rally in Chandrapur, PM Narendra Modi says, “Lok Sabha election is an election between stability and instability. On one hand, BJP and NDA are there whose aim is to take tough and big decisions for the country. On the other hand, there is… pic.twitter.com/g0i8G56ZMu
— ANI (@ANI) April 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?