हरियाणा (Haryana ) के महेंद्रगढ़ ( Mahendragarh)में गुरुवार सुबह प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है।
महेंद्रगढ़ ( Mahendragarh)के कस्बा कनीना में स्थित जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की बस गांव सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा रूट से करीब 43 बच्चों को बैठाया था। इसके बाद करीब 8:30 बजे जब गांव उन्हाणी के नजदीक स्थित महाविद्यालय के पास पहुंची तो मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। कुछ प्रत्यदर्शियों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था।
5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में मरने वाले 6 बच्चों की पहचान हुई है, जबकि 2 की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में सत्यम (16), युवराज (14), यशु, अंशु, वंश (14) और रिकी (15) शामिल हैं।
महेंद्रगढ़ ( Mahendragarh)के एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे की घटना है। ड्राइवर के शराब के नशे में होने की सूचना है। हम उसका मेडिकल करवा रहे हैं। वह ज्यादा तेज गति से स्कूल बस चला रहा था। जिस वजह से बस रोड से फिसल गई और पेड़ से टकरा गई।
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी के मात्रिका अस्पताल में भर्ती 12 बच्चों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इनमें एक बच्ची सिर पर ज्यादा चोट होने के कारण ICU में है। डॉक्टर से बात हुई है, उनका कहना है कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। सबसे बड़ी लापरवाही तो ये है कि आज अवकाश के दिन स्कूल कैसे खुल गया और एक लापरवाह ड्राइवर के हाथ में 50 जिंदगी थमा दी। इसमें ड्राइवर, प्रिंसिपल, स्कूल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि निजी स्कूल संचालक व्यापार करना बंद करें और नियमों का पालन करें। बच्चों की तरह खुद भी निजी स्कूल संचालक संस्कार सीखे।परिवहन मंत्रालय के ऑफिशियल मोबाइल ऐप के अनुसार इस स्कूल बस के डॉक्यूमेंट भी कंप्लीट नहीं हैं। फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर दिखाया जा रहा है। इसके बाद भी स्कूल इस बस को चला रहा था।एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए एक छात्र का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने स्पीड 120 कर रखी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ये बड़ा हादसा हो गया।
#WATCH | Haryana: A student, who suffered injuries after a private school bus met with an accident in Mahendragarh's Kanina says, "…The driver was drunk and he kept the speed at 120 which led to misbalance…" pic.twitter.com/zdheKME2CE
— ANI (@ANI) April 11, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?