कनाडा ( Canada) के वैनकूवर ( Vancouver ) में 24 साल के भारतीय छात्र चिराग अंतिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वैनकूवर पुलिस ने बताया कि चिराग के पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इसके बाद पुलिस को उसकी कार से शव बरामद हुआ।
विदेशी मीडिया की खबरों के अनुसार घटना कनाडा के साउथ वैंकूवर( South Vancouver )में 12 अप्रैल को रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब निवासियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद कनाडा के अधिकारियों को 55 ईस्ट एवेन्यू और मेन स्ट्रीट पर बुलाया। तब 24 वर्षीय चिराग को इलाके में एक वाहन के अंदर मृत पाया गया।फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
चिराग का परिवार हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उन्होंने कनाडा की सरकार से चिराग के शव को भारत भेजने के लिए मदद की अपील की है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चिराग का परिवार उनके शव को भारत वापस लाने के लिए क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म GoFundMe के माध्यम से धन जुटा रहा है।
चिराग 2 साल पहले सितंबर 2022 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। उसने हाल ही में कनाडा की एक यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया था। इसके बाद उसे वर्क परमिट मिला था। चिराग के रूममेट ने उसके परिजनों को बेटे की मौत की जानकारी दी।
रूममेट ने बताया, “चिराग अपनी 14 घंटे की शिफ्ट पूरी करने के बाद ऑफिस से घर पहुंचा था। इसके बाद उसने खाना खाया और घूमने के लिए साउथ वैंकूवर ( South Vancouver )में बाहर निकला। वो जैसे ही अपनी कार में बैठा, किसी ने उसे गोली मार दी। हमें नहीं पता कि यह किसने और क्यों किया।”
चिराग के भाई रोमित ने कनाडा की सिटी न्यूज को बताया कि चिराग बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति था। उसके सबसे अच्छे संबंध थे। घटना से कुछ समय पहले ही उसकी परिजनों से बात हुई थी। वह बेहद शांत था और किसी से झगड़ा नहीं करता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?