लोकसभा चुनाव ( Lok sabha Polls ) के पहले चरण का मतदान ( Voting) शुक्रवार को संपन्न हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाता वोट डाले गए। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन उम्मीदवारों में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव ( Lok sabha Polls ) के पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान ( Voting) हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।
लोकसभा चुनाव ( Lok sabha Polls ) के पहले चरण में आज सुबह 7 बजे से शाम 6 हुई वोटिंग में 62.37 प्रतिशत लोगों ने मतदान( Voting) किया। सबसे ज्यादा 80% वोटिंग त्रिपुरा में हुई, जबकि सबसे कम 48% वोटिंग बिहार में हुई। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है।
सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। दो राज्यों पश्चिम बंगाल और मणिपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा की भी हुई।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश में 64% और सिक्किम में 68% लोगों ने राज्य में सरकार बनाने के लिए वोट डाले।
नगालैंड के 6 जिलों में लगभग 0% वोटिंग ( Voting) हुई है। ये जिले हैं- मोन, लॉन्गलेंग, तुएनसान्ग, नोकलाक, शामाटोर और किफिरे। ये सभी पूर्वी नगालैंड में आते हैं। ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन इन जिलों के लिए अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन ने इन जिलों के लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी।
लोकसभा चुनाव ( Lok sabha Polls ) के पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रही है। इनमें नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर पीलीभीत से योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद तक शामिल हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान( Voting) हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?