पंजाब की संगरूर (Sangrur ) जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक जेल में बंद कैदियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए लाया गया, जहां 2 कैदियों की मौत हो गई है।
संगरूर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक 2 कैदियों की पहले ही मौत हो चुकी थी। 2 कैदियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला रेफर किया गया है। मरने वाले कैदी हर्ष और धर्मेंद्र हैं जबकि गगनदीप सिंह और मुहम्मद हारिश की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार ने अपने 8 साथियों के साथ मोहम्मद शाहबाज व उसके साथियों पर कटर से हमला किया। सिमरनजीत सिंह जुझार गैंग का सरगना है। वह अमृतसर के रसूलपुर कलर का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302, 307 व फिरौती व अलग-अलग करीब 18 केस दर्ज हैं।
संगरूर जेल ( Sangrur ) जेल घायलों में गगनदीप सिंह, मुहम्मद हारिश और सिमरन के रूप में हुई है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक जेल में ये झड़प किसी गैंग के आदेश पर हर्ष और धर्मेंद्र को जान से मारने के मकसद से ही हुई।
जुझार तकरीबन 6 सालों से जेल में बंद है। संदीप सिंह नंगल अंबिया की हत्या में भी सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार का नाम सामने आया था।पुलिस को शुरूआती जांच में इन चारों कैदियों के गैंगस्टर्स से लिंक होने का शक है। फिलहाल पुलिस इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड को निकलवा रही है। वहीं मारपीट में घायल हुए 2 कैदियों के बयान लेने की कोशिश कर रही है ताकि झड़प की असली वजह सामने आ सके।
STORY | Clash among inmates in Sangrur jail leaves 2 dead
READ: https://t.co/tpgxyCT8RQ
VIDEO | Inmates being taken to Patiala for further treatment after receiving initial treatment for their injuries at a hospital in Sangrur, Punjab. pic.twitter.com/p5saISyLLA
— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?