भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को नेहा हिरेमथ ( Neha Hiremath ) के पिता कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ के आवास पहुंचकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। हिरेमथ परिवार से मुलाकात के बाद नड्डा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने नेहा हिरेमथ की हत्या को चौकाने वाली घटना बताया। इसी के साथ उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बता दें, निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना पर कहा, ‘यह एक चौंकाने वाली घटना है और हम इसकी निंदा करते हैं…इस घटना पर सीएम सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर के बयान आपत्तिजनक हैं। उनके बयान जांच को कमजोर करते हैं। कर्नाटक के लोग तुष्टिकरण की राजनीति के लिए मौजूदा सरकार को बख्शेंगे नहीं…अगर राज्य पुलिस जांच करने में असमर्थ है तो राज्य सरकार को मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। हिरेमथ ने घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की है क्योंकि उन्हें राज्य पुलिस पर कम भरोसा है।’
कर्नाटक ( Karnataka) के हुबली ( Hubli ) स्थित केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ( Neha Hiremath ) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा एमसीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैयाज नेहा पर हमला करता हुआ दिखा।
लड़की के पिता कांग्रेस पार्षद ने भी घटना को लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लव जिहाद के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।
लड़की के पिता कांग्रेस नेता निरंजन हिरेमथ ने कहा, ‘मैं मांग करता हूं कि बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है? लव जिहाद के लिए वे अच्छे परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। उनका जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।’
Hubballi | BJP National President JP Nadda says, “This is a shocking incident and we condemn it…CM Siddaramaiah’s & Home Minister G Parameshwara’s statements on this incident are objectionable. Their statements dilute the investigation. The people of Karnataka will not spare… pic.twitter.com/fAKKe1bMrJ
— ANI (@ANI) April 21, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?