राष्ट्रपति भवन में हुए पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह में द्रोण भुइयां ( Drona Bhuyan ) को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान पीएम मोदी पद्म श्री भुइयां के पास आए और उनके पैर छू लिए।
22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए द्रोण भुइयां( Drona Bhuyan ) के पैर छू रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
असम के रहने वाले द्रोण भुइयां ( Drona Bhuyan ) एक नामी कलाकार हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित द्रोण भुइयां ओजापाली और देवधानी नृत्य के जानकार हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुरू की उपाधि दी गई है। इसके अलावा उन्हें असम संस्कृति महासेवा की तरफ से जीबोन जोरा साधोना बोता और असम सरकार की ओर से बिशु रभा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। पद्मश्री भुइयां ( Drona Bhuyan ) द्वारा असम के दरांग में कला को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी खोला गया है।
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वेकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पाठक को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
President Droupadi Murmu presents Padma Shri in the field of Art to Shri Drona Bhuyan. He is a great exponent of Suknani Ojapali and Deodhani dance, integral to folk culture. pic.twitter.com/FeoJPGHbdR
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 22, 2024
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu confers Padma Shri upon Drona Bhuyan in the field of Arts. pic.twitter.com/i4JdJrJsjT
— ANI (@ANI) April 22, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा