राजस्थान ( Rajasthan ) के सीकर (Sikar ) में नीमकाथाना पाटन की रामपुर घाटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर पलटने के बाद गाड़ी चकनाचूर हो गई। शवों को JCB से निकाला गया।
जानकारी के अनुसार सीकर (Sikar ) में पाटन पुलिस रामपुरा गांव में आ रही थी। इस दौरान रामपुरा की घाटी के पास पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलट गया। हादसे में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल महिपाल और भंवरलाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल शीशराम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ट्रेलर के नीचे दबने से पुलिस की गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पाटन थाना पुलिस नीमकाथाना डीएसपी अनुज दल सहित पुलिस के अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
सीकर (Sikar ) पुलिस ने बताया- हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिरों में बड़े आयोजन हो रहे थे। रामपुरा गांव में भी मंदिर में धार्मिक आयोजन था। वहां भीड़ थी तो पुलिस गश्त कर लौट रही थी। डीएसपी ने बताया- ट्रेलर रोड़ी से भरा हुआ था और ओवरलोड था। ट्रेलर पाटन से हरियाणा की ओर जा रहा था। घाटी में घुमाव पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया और करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?