उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ( Mainpuri ) लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) पहली बार रैली करने पहुंचे। यहां उन्होंने सपा को आड़े हाथों लिया।इस दौरान उन्होंने परिवारवाद मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा। अमित शाह ने कहा, “अखिलेश खुद कन्नौज से लड़ रहे हैं, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ रही हैं, अखिलेश के भतीजे अक्षय यादव फिरोजाबाद से लड़ रहे हैं, आदित्य यादव बदांयू से, धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से लड़ रहे हैं। अगर चीजें उनके नियंत्रण में होती तो वह उत्तर प्रदेश की सभी सीटें पर अपने परिवार के सदस्य को ही लड़वा देते।”समाजवादी पार्टी खुद को यादवों का हमदर्द बताती है, लेकिन चुनाव के समय कोई और यादव नहीं मिलता, तब कुनबा नजर आता है।
अमित शाह ने मैनपुरी की जनता से कहा, सात तारीख को चुनाव है। जयवीर सिंह को सांसद बना दो। बड़ा आदमी बनाने का काम मोदी कर लेंगे। दो चरणों में मोदी शतक मार चुके हैं। दो शहजादों का खाता भी नहीं खुला है। यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है।
अमित शाह( Amit Shah) ने जनता से सवाल पूछा, आप बताओ राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं। जब प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो अखिलेश और डिंपल को निमंत्रण गया था। वो नहीं गए। क्यों नहीं गए।वे लोग किसके डर से नहीं आए? अब तो आजम खान भी जेल में हैं।
अमित शाह ( Amit Shah) ने जनता से पूछा, बताओ कश्मीर भारत का हिस्सा है कि नहीं। जब हमने धारा 370 हटाई तो राहुल बाबा बोले खून की नदियां बह जाएंगी, परंतु मोदीजी के राज में कंकड़ भी नहीं चला। पहले आतंकी हमले होते थे। मोदीजी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया।
अमित शाह( Amit Shah) ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला। अमित शाह ने केंद्र की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। बोले कोरोना का टीका सबको लगवाया। अखिलेश टीके का विरोध करते थे। एक दिन चुपचाप डिंपल के साथ खुद टीका लगवा आए।
अमित शाह ने परिवारवाद को हराने और मोदीजी को जिताने की अपील की। बोले ये पिछड़ों की बात करते हैं। परंतु कल्याण सिंह के निधन और पड़ोस में नहीं गए और अंसारी के घर खुद गाड़ी चलाकर पहुंच गए। ये क्या पिछड़ों का सम्मान करेंगे।
अमित शाह ने मैनपुरी में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के आंकड़े गिनाए। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद और गुंडई की प्रतीक सपा से मुक्ति पाकर मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को चुनने जा रही है। जनसभा से लाइव… https://t.co/vQetRK7fM1
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) April 28, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?