उत्तर प्रदेश के उन्नाव ( Unnao ) जिले में बड़ा हादसा हुआ। रविवार को 27 सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस की एक साइड को चीरते हुए ट्रक निकल गया। यह हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग के सफीपुर में रविवार दोपहर हुआ।
उन्नाव ( Unnao )से हरदोई जा रही निजी बस सामने से आ रहे ट्रक को पास देते समय गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने से ट्रक बस के आधे हिस्से को दाहिने तरफ से चीरते हुए निकल गया। हादसे में बस में दाहिनी तरफ (चालक सीट के पीछे) की तरफ बैठे दो महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को कानपुर हैलट अस्पताल और 14 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की मौत कानपुर में हो गई। भाग रहे ट्रक को माखी थाना पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अभी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बस चालक की भी तलाश कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री सड़क पर उछल कर जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। यही नहीं, बस की खिड़की वाली साइड बैठे 2 यात्रियों के सिर कटकर अलग हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने डायल-112 और जिला कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मेरी पास में ही दुकान है। हादसे के बाद मैं दौड़कर मौके पर पहुंचा। घायलों को बचाने में जुट गया। लोग चीखते हुए कह रहे थे कि घटना के बारे हमारे घरवालों को बता दो। हादसे का मंजर देखकर हर कोई सहम गया।
एआरटीओ आदित्य कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बस उन्नाव ( Unnao )शहर की आवास विकास कालोनी निवासी यूसुफ रजा के नाम रजिस्टर्ड है। बस का फिटनेस, बीमा व अन्य कागजात पूरे हैं। बताया कि बस में चालक सहित 25 सीटों का परमिट है। बस के चालक को पुलिस खोज रही है। बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?