केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी ( Smriti Irani) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अमेठी ( Amethi ) लोकसभा सीट पर सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। वह तीसरी बार इस सीट पर प्रत्याशी बनाई गई हैं। 2019 में गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मात दी थी। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा।
नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और जीत के लिए दावेदारी की। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नजर आए। अगर कांग्रेस अमेठी ( Amethi ) सीट पर गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है तो मुकाबला रोचक हो सकता है। नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है। इस सीट के लिए मतदान 20 मई को होगा। कांग्रेस जल्द ही इस सीट पर उम्मीदवार घोषित करेगी।
नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने अमेठी स्थित अपने आवास पर पूजापाठ किया। इस दौरान उनके परिजन भी नजर आए। स्मृति ने बीती फरवरी को ही नए बने इस आवास में गृह प्रवेश किया था। 2019 में उन्होंने वादा किया था कि वह अमेठी में अपना घर बनाएंगी और उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
बीती रात को स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हेलमेट लगा कर उत्तर प्रदेश के अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी (Amethi) में स्कूटी पर राइड करते हुए और लोगों से मिलते हुए नजर आई थीं। 48 वर्षीय स्मृति ईरानी लोगों के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते हुए दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की और अपने क्षेत्र का जायजा लिया।
अमेठी लोकसभा सीट से सोमवार को पहला नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत के समक्ष दाखिल किया। वैसे अभी तक 15 उम्मीदवारों ने 22 सेट में पर्चे लिए हैँ। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
सांसद स्मृति ईरानी ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सानिध्य में भाजपा प्रत्याशी के नाते अमेठी की सेवा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने जय घोष किया था कि हम बदलाव के लिए अपना प्रत्याशी दे रहे हैं।इन पांच वर्षों में हमें अमेठी लोकसभा में सेवा का मौका मिला। इन 5 सालों में हमने 1 लाख 14 हजार घर प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश में बनते देखा।
#WATCH अमेठी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस दौरान मौजूद रहें। pic.twitter.com/fOd0oZxW9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?