तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के सेलम (Salem) में मंगलवार रात एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई। इस हादसे 5 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि बस में कुल 56 लोग सवार थे।पुलिस के मुताबिक, निजी बस को लेकर यरकौड से सेलम जा रही थी, तभी यह घटना घटी।
सेलम (Salem) जिले के यरकौड से 50 से अधिक यात्रियों को लेकर एक निजी बस कल शाम 5.30 बजे सलेम के लिए रवाना हुई। शाम 6 बजे, बस ने मुनियप्पन मंदिर के पास, 13वें कोंडाई नीडल मोड़ पर मुड़ने की कोशिश की।तभीड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और बस एक दीवार से टकरा गई और इसके बाद खाई में गिर गई।
इससे बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मलबे में फंसे यात्रियों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे अन्य पर्यटकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को तुरंत सेलम (Salem) अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है।
मृतकों की पहचान सलेम सुरमंगलम एंटीपट्टी क्षेत्र के कार्थी (37), थिरुचेंगोडे गौंडमपलयम मुनीस्वरन (11) और सलेम कन्नगुरिची अरिराम (57) के रूप में हुई। साथ ही, 2 लोगों के नाम भी ज्ञात नहीं हैं।
STORY | Tamil Nadu: 4 killed as bus falls off Yercaud ghat road
READ: https://t.co/KWjYWdhiyQ
VIDEO: pic.twitter.com/OoujG7VPxp
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?