उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में दो भाइयों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में गुरुवार को पट्टे की जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जौनपुर (Jaunpur) जिले की पुलिस के मुताबिक दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व केशनाथ, दीनानाथ यादव के बीच पट्टे की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दशरथ यादव के नाम से गांव के बाहर वर्ष 2012 में जमीन का पट्टा हुआ था। आरोप है कि उस पर केशनाथ, दीनानाथ आदि कब्जा नहीं लेने दे रहे थे।
दशरथ यादव पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए हाईकोर्ट चले गए, जहां से तहसील प्रशासन को जमीन कब्जा दिलाने का आदेश दिया गया। एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर दशरथ को पट्टे की जमीन पर कब्जा करा दिया था, दशरथ उस जमीन पर मड़हा आदि रख लिया और उसे बनाने के लिए ईंट आदि गिराया।
बुधवार की रात में विपक्षी केशनाथ, दीनानाथ आदि ने मड़हे को उठाकर बगल नहर में फेंक दिया। दशरथ के परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा मड़हा नहीं था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में केशनाथ के परिवार के लोग दशरथ के परिवार पर लाठी-डंडा, ईंट लेकर टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी।
इस दौरान हमलावरों ने दशरथ यादव उर्फ मुन्ना, सुभाष यादव, भरत लाल यादव पुत्र पारस नाथ, सुनील यादव पुत्र दशरथ, कबूतरा पत्नी दशरथ, अनारा पत्नी भरत लाल को पीट- पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर देख दशरथ (50), सुभाष (40) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों भाइयों की मौत हो गई।
जौनपुर (Jaunpur) के एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना में दशरथ (50), सुभाष (40) की मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा गया। 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?