बिहार (Bihar ) के दरभंगा (Darbhanga )चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा कि राजद का इतिहास ही तुष्टीकरण का रहा है।2002 में हुए गोधरा कांड को याद करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री बिहार के शहजादे के पिता थे। जो सजा काट रहे हैं और जमानत पर घूम रहे हैं।
उन्होंने गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक जज एक कमेटी बनाई। सोनिया मैडम का राज था। इसलिए उन्होंने बनर्जी कमेटी बनाई। उस कमेटी ने ऐसा रिपोर्ट बनाया कि 60 लोगों को जिंदा जलाने वाले निर्दोष से छूट जाएं। लेकिन उस समय के रेल मंत्री की रिपोर्ट को अदालत ने कूड़े-कचरे में फेंक दिया। कोर्ट ने दोषियों को फांसी तक की सजा दी। पूरी दुनिया को पता था कि कार सेवकों को जिंदा जलाया गया था। फर्जी जांच रिपोर्ट बनाकर कार सेवकों पर ही दोष मढ़कर आरोपियों को बचाने की साजिश रची गई। यही इनका इतिहास है और यही इनकी सच्चाई है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने राहुल गांधी व तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि जैसे एक शहजादे दिल्ली में हैं वैसे ही एक पटना में भी हैं। एक ने बचपन से पूरे देश तो दूसरे ने बिहार को अपनी जागीर समझा।पीएम ने कहा कि राजद के शासनकाल में लूटपाट, हत्या होती थी। नौकरी देने से पहले जमीन लिखा ली जाती थी। हमें बिहार को लालटेन के दौर में नहीं जाने देना है।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि पिछले 12 दिन से मांग कर रहा है कि आप धर्म के आधार पर आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। लेकिन, इनके पेट में पाप है यह लोग चुप बैठे हैं। जब तक मोदी जिंदा है, एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर कभी भी खिलवाड़ नहीं करने दूंगा। जब मैंने कांग्रेस और राजद के इरादों को बेनकाब किया तब से यह लोग बौखला गए हैं। राजद के लोग अब यह गिन रहे हैं सेना में कौन हिन्दू और कौन मुसलमान है। साथियों यह लोग देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं। राजद के लोग सेना को अब हिन्दू और मुसलमान के नजरिए से देखते हैं। क्या अब्दुल हमीद को हमलोग इसलिए याद करते हैं कि वह लोग मुसलमान थे? यही लोग सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। यह लोग आर्मी चीफ को गाली देते हैं। आखिर किसके इशारे पर यह लोग ऐसा कर रहे हैं। देशवासी सब देख रहे हैं। जनता सबकुछ जानती है।
पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार रेल मंत्री रहे RJD के मुखिया ने फर्जी जांच रिपोर्ट बनवाकर गोधरा कांड के दोषियों को बचाने का प्रयास किया था। pic.twitter.com/J75gjRnh2v
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?