प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने रविवार को अयोध्या( Ayodhya ) में रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। ‘रामपथ’ पर खुली जीप में पीएम 2 किलोमीटर चले। सीएम योगी और अयोध्या से प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर वोट की अपील की।
खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। लोग जयश्री राम के नारे लगाते रहे। मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। जिस रामपथ से पीएम मोदी (PM Modi ) का रोड शो निकला, उसे फूलों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में साधु-संत भी रोड शो में पहुंचे थे।22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला दौरा है।
चुनाव के बीच अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं। रोड शो से पीएम पूरे देश को साधेंगे।रोड शो के दौरान मोबाइल की लाइट जलाकर लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान पीएम केसरिया टोपी पहने थे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में गेट नंबर 11 से प्रवेश हुए। उन्होंने रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत किया। इसके बाद पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी (PM Modi )भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला का दर्शन करने के बाद राम जन्मभूमि पथ (Ram Janmbhoomi Path) से रोड शो शुरू किया। ये रोड शो 2 किलोमीटर लंबा चला। हनुमानगढ़ी होते हुए लता मंगेश्कर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) पर रोड शो खत्म हुआ। रोड शो के दौरान पीएम का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
रोड शो के बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया। लिखा- अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है। रोड शो में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन।
हमारे राम लला की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का बारंबार वंदन और अभिनंदन!
आज रोड शो में आप सबके असीम स्नेह और अपनत्व से भाव-विह्वल हूं। यहां के युवा साथियों के जय श्री राम के जयघोष और नारीशक्ति के अपार आशीर्वाद ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की नई शक्ति प्रदान की है। यह… pic.twitter.com/9gencah2a5
— Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2024
‘धन्य अवध जो राम बखानी’
श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन… https://t.co/HvXHhnsEZx
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 5, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?