जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam ) के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर बासित अहमद डार था। बासित डार ए श्रेणी का आतंकवादी था और 2021 से सक्रिय था। वह श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यक सदस्यों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में शामिल था।
आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने कहा कि उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। मौके पर से मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। किसी को भी कश्मीर में चुनाव, शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर में ब्लास्ट किया, जहां आतंकी छिपे थे। इससे घर में आग लग गई। मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
आईजीपी कश्मीर ने कहा कि सोमवार दोपहर को पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर घेराबंदी कर दी। आज सुबह, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गहन मुठभेड़ शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कुलगाम ( Kulgam ) के रेडवानी के प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) संगठन का शीर्ष कमांडर बासित डार सहित दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन आज दोपहर समाप्त हो गया, लेकिन विस्फोटकों का मलबा हटाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।कुलगाम ( Kulgam ) पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।
शनिवार शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में पांच वायु सैनिक घायल हो गए। घायलों में शामिल विक्की पहाड़े बलिदान हो गए।
हमले के बाद से ही सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।
Bodies of 02 #terrorists killed in the anti-terrorist operation recovered so far. Identity & affiliation being ascertained. #Operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/qgOUVcI3gk
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?