मुंबई ( Mumbai) में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। इसके चलते घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर बिलबोर्ड गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग जख्मी हो गए।
आंधी-तूफान की वजह से मुंबई ( Mumbai) के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबी होर्डिंग उखड़ गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी का कहना है कि यह हादसा जिमखाना के पास शाम साढ़े बजे के करीब हुआ। मौके पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दमकल और पुलिस की टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है।
तेज आंधी की वजह से वडाला में अंडर-कंस्ट्रक्शन मेटल पार्किंग टावर गिर गया। इसकी चपेट में कई वाहन आ गए। उधर, मुंबई ( Mumbai) के घाटकोपर में एक बिलबोर्ड गिरने से 54 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग फंस गए थे। बीएमसी के अफसरों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
घाटकोपर में हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मुंबई के मुलुंद क्षेत्र में होने वाली अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
घाटकोपर में हुए हादसे के मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा रेलवे और विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। बीएमसी का कहना है कि रेलवे और विज्ञापन कंपनी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। उधर सेंट्रल रेलवे के अधिकारी स्वप्निल नीला का कहना है कि जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं बल्कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है।
दुर्भाग्यपूर्ण !
घाटकोपर (मुंबई) क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से हुई जनहानि, अत्यंत दुःखद है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
घायलों को त्वरित हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु स्थानीय… pic.twitter.com/3o3yzzlQ5e
— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) May 13, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत